मुंबई. दो दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार बुधवार को फायदे में रहा। सेंसेक्स 231.80 अंक चढ़कर 41,198.66 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 41,334.86 तक पहुंचा था। निफ्टी की क्लोजिंग 73.70 प्वाइंट ऊपर 12,129.50 पर हुई। इंट्रा-डे में 12,169.60 का उच्च स्तर छुआ था। कारोबारियों के मुताबिक विदेशी बाजारों में रिकवरी और बजट में ग्रोथ बढ़ाने के उपायों के ऐलान की उम्मीद से निवेशकों ने खरीदारी की।
एफएमसीजी इंडेक्स में 1.29% तेजी
सेंसेक्स के 30 में से 22 और निफ्टी के 50 में से 35 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 10 सेक्टर इंडेक्स फायदे में रहे। एफएमसीजी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.29% तेजी आई। सिर्फ फार्मा इंडेक्स 0.09% नुकसान में रहा।
निफ्टी के टॉप-5 गेनर
शेयर | बढ़त |
टाटा मोटर्स | 6.81% |
बजाज फाइनेंस | 5.06% |
बजाज फाइनेंस | 3.35% |
बजाज फिनसर्व | 3.04% |
नेस्ले | 2.86% |
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
शेयर | गिरावट |
आयशर मोटर्स | 4.51% |
यस बैंक | 1.44% |
डॉ. रेड्डी | 1.38% |
टीसीएस | 1.36% |
एचडीएफसी | 1.04% |